Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जमशेदपुर: जानलेवा हमला मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुईलाडुंगरी लाइन नंबर-27, मकान नंबर-388 के सामने हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में गोलमुरी थाना (कांड संख्या-06/2026 ) दर्ज किया गया था, जिसमें पीड़ित सरबजीत सिंह (35 ) के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने अनुसंधान प्रारंभ किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घटना नौ जनवरी 2026 की है, जब सरबजीत सिंह पर सुखराज सिंह, जुनैद, उबेश, सोहेल तथा उनके 10-15 अन्य साथियों ने चापड़, बेसबॉल बैट, लाठी-डंडा जैसे घातक हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया।

अनुसंधान के क्रम में 13 जनवरी को गोलमुरी पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें कांड में संलिप्त तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में मो. जुनैद रजा उर्फ जुनैद (21 ),ओवैश अंसारी उर्फ उबैश (22) और सोहैल हुसैन खान उर्फ सोहैल (21), शामिल हैं। तीनों आरोपित गोलमुरी थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त तीन चापड़, एक चाकू सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।

बरामद वस्तुओं में तीन मोबाइल फोन, गांजा पीने वाला दो चिलम, एक ताला कटर, ताश सहित अन्य समान शामिल है। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपितों को विधिवत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इनके खिलाफ पूर्व में गोलमुरी थाना में कई संगीन मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, छेड़छाड़, गंभीर अपराध और पॉक्सो एक्ट से जुड़े कांड भी शामिल हैं।

इस पूरी कार्रवाई में गोलमुरी थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक संजय सुमन के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की गई थी, जिसमें पुलिस अवर निरीक्षक सुभाष रजक, अजीत प्रकाश, इंद्रदेव राम, रफीक आलम, नज्मी नैयर सहित थाना टाइगर मोबाइल और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य फरार आरोपितों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930