Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घरेलू सर्राफा बाजार में जबरदस्त गिरावट, मुनाफा वसूली के दबाव से सोना-चांदी के घटे भाव

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। ग्लोबल मार्केट में पिछले सत्र के दौरान हुई जोरदार मुनाफा वसूली के कारण घरेलू सर्राफा बाजार में भी सोना और चांदी दोनों चमकीली धातुओं के भाव में कमजोरी आ गई। सर्राफा बाजार में आज हाजिर सोना 1,800 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,970 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह हाजिर चांदी की कीमत भी आज 17,450 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हो गई है।

कीमत में आई इस कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,39,240 रुपये से लेकर 1,39,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,27,640 रुपये से लेकर 1,27,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी जबरदस्त कमी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,35,440 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,39,390 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,27,790 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,39,240 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,27,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,39,290 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,27,690 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,39,240 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,27,640 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,39,240 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,27,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,39,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,27,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,39,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,27,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,39,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,27,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,39,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,27,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में जोरदार गिरावट आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,39,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,27,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930