सेल्स टैक्स कार्यालय में कार्यरत चतुर्थ वर्गीय घुसखोर कर्मी को भागलपुर के निगरानी कोर्ट में पेश किया गया

Share

भागलपुर। सहरसा जिले में 75 हजार रुपया रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए सेल्स टैक्स कार्यालय में कार्यरत चतुर्थ वर्गीय कर्मी को मंगलवार को भागलपुर के निगरानी कोर्ट में पेश किया गया।

सहरसा सेल्स टैक्स कार्यालय में कार्यरत चतुर्थ वर्गीय कर्मी को 75 हजार रुपये का रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के एक ढाबे पर की गई। जहां आरोपी रिश्वत की रकम लेने पहुंचा था। मामला सिमरी बख्तियारपुर निवासी टायर विक्रेता सिराजुल हुदा से जुड़ा है।

पीड़ित का आरोप है कि उनके बैंक अकाउंट के सेटलमेंट के बदले 75 हजार रुपये की मांग की गई थी। बताया जा रहा है कि सहरसा सेल्स टैक्स कार्यालय के संयुक्त आयुक्त प्रवीण कुमार के कहने पर चतुर्थ वर्गीय कर्मी शंकर कुमार द्वारा रिश्वत की राशि ली जा रही थी। सेटलमेंट कराने का आश्वासन देकर पूरी रकम तय की गई थी।

इससे परेशान होकर टायर व्यवसायी सिराजुल हुदा ने निगरानी विभाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच और सत्यापन के बाद निगरानी की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को घूस लेते ही धर दबोचा। इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए निगरानी विभाग के उपाधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि आरोपी शंकर कुमार को 75 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में संयुक्त आयुक्त प्रवीण कुमार की भूमिका की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए भागलपुर निगरानी कोर्ट में पेश किया गया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31