बिहार: भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, छह गिरफ्तार

Share

सारण। जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गाँव में गुरुवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प ने सनसनी फैला दी। इस दोहरे हमले में एक युवक को गोली लगी है, जबकि दूसरा चाकू के प्रहार से गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से कुल छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार विवाद की शुरुआत गुरुवार दोपहर लगभग 12:25 बजे हुई। जगदीशपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस पहली घटना के संबंध में गड़खा पुलिस ने मामला दर्ज कर एक अभियुक्त को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था। तनाव तब और बढ़ गया जब देर शाम दूसरे पक्ष ने प्रतिशोध में हमला बोल दिया। घायल युवक लाल यादव पिता कामेश्वर राय ने बताया कि जब वह अपने आरओ प्लांट से घर लौट रहा था, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन पर पीछे से गोली चला दी। गोली लाल यादव की कमर में लगी। इसके बाद अपराधियों ने गाँव के ही शैलेश राय पर भी चाकू से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल लाया गया। शैलेश राय के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिनका उपचार जारी है। वहीं लाल यादव की कमर में गोली फंसे होने और स्थिति चिंताजनक होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु पी एम सी एच पटना रेफर कर दिया है।घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 1 और ⁷गड़खा थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर दोनों पक्षों की ओर से अब तक तीन- तीन कुल छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में संलिप्त शेष फरार अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर हुई इस घटना की गहनता से जांच की जा रही है। वर्तमान में गाँव में स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है। कानून हाथ में लेने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930