मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED के समन की अवहेलना मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट से मिली जमानत

Share

रांची   :  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  शनिवार को ईडी के समन की अवहेलना मामले में रांची स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए. मुख्यमंत्री के साथ महाधिवक्ता राजीव रंजन भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री की ओर से अदालत में 7-7 हजार के दो बेल बॉन्ड भरे गये. इसके बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी. अब इस मामले की अगली सुनवाई 12 दिसंबर को होगी.

ईडी के समन की अवहेलना मामले में 6 दिसंबर 2025  को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रांची स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए.  कोर्ट ने उन्हें 7-7 हजार रुपये 2 बेल बॉन्ड पर जमानत दे दी है. कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि आगामी सुनवाई में मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रुप से उपस्थित होने की जरुरत नहीं होगी.

बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर ईडी समन की अवहेलना से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को व्यक्तिगत रुप से विशेष अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया गया था. जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की पीठ  ने स्पष्ट रुप से कहा कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी कोर्ट में अनिवार्य है. इसलिए आज सीएम उपस्थित हुए. अब अगली सुनवाई 12 दिसंबर को होगी.   

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930