बाबानगरी से जेपी नड्डा ने भरी हुंकार, कहा- अब वोट जाति पर नहीं, काम और विकास के रिपोर्ट कार्ड पर पड़ेंगे

Share

देवघर :   भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को देवघर बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना किया. इसके बाद उन्होंने टावर चौक पर स्थानीय लोगों व संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात किया. उन्होंने देवघर में पार्टी के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया.  

  इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि देश की राजनीति अब बदल चुकी है. अब वोट जाति पर नहीं, काम और विकास के रिपोर्ट कार्ड पर पड़ेंगे.

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जय बाबा बैद्यनाथ, हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ भाषण की शुरुआत करते हुए  कहा कि बाबा की धरती पर आना उनका सौभाग्य की बात है. उन्होंने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सामाजिक न्याय को संविधान में स्थान देने वाले अंबेडकर जी का कांग्रेस ने दशकों तक अपमान किया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने उनके सम्मान को राष्ट्रीय प्रतिष्ठा दिलाई.

जेपी नड्डा ने बताया कि 2014 में भाजपा नेतृत्व ने तय किया था कि देश के हर जिले में पार्टी का अपना कार्यालय होगा. आज देश में 617 अत्याधुनिक भाजपा कार्यालय बन चुके हैं. यह सिर्फ दफ्तर नहीं—यह विचार, प्रशिक्षण और संस्कार का केंद्र है. इसमें जान फूंकने का काम कार्यकर्ता करेंगे.

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति समाज को तोड़कर सत्ता पाने की रही—जातिवाद, वंशवाद और तुष्टिकरण इसका आधार रहे. मोदी ने उस राजनीति को बदलकर जवाबदेही और विकास की राजनीति स्थापित की.

तीन तलाक, राम मंदिर और अनुच्छेद 370 का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए आज 20 राज्यों में और भाजपा अकेले 13 राज्यों में सरकार चला रही है.

बिहार चुनाव की ओर इशारा करते हुए नड्डा ने कहा कि विपक्ष दिशाहीन है. अब देश पीछे नहीं जाएगा.

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930