Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अभियंत्रण महाविद्यालय पूर्णिया में विज्ञान मेला का आयोजन, बच्चों ने एडवांस तकनीक पर बनाया ईवीएम

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्णिया :   इंजीनियरिंग कॉलेज पूर्णिया में आज विज्ञान मेला का आयोजन किया गया. मेले में जिले के विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने अपने प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी लगाई.  पूर्णिया उपसमाहर्ता के साथ अभियंत्रण कॉलेज के प्राचार्य मेला का जायजा लिया.  

 प्रोजेक्ट का मुआयना करते हुए उपसमाहर्ता राजकुमार गुप्ता ने कहा कि बच्चों ने समस्या मूलक प्रोजेक्ट पर कार्य किया है जो आज के समय की मांग है. वहीं इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मिलकर वोटिंग मशीन का निर्माण किया है जो ईवीएम से अलग कार्य करता है और एडवांस तकनीक पर आधारित है. यह वोटिंग मशीन वोटर के सभी डाटा को अपने अंदर समाहित कर फिंगरप्रिंट के माध्यम से पहचान करता है. जिससे बोगस वोटिंग होने की संभावना खत्म हो जाती है और वोटर डाटा से मिलान के बाद मशीन वोटर को वोट करने का कमान देता है जो उसमें फीड होता है और मतदाता अपने हिसाब से अपने पसंद के उम्मीदवार को वोटिंग करते हैं. यह ईवीएम एडवांस तकनीक पर बनाया गया है जिसका उद्देश्य बोगस वोटिंग को रोकना और मतदाता की पहचान करना है. वहीं दूसरे प्रोजेक्ट में छात्रों ने बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर प्रदूषण नियंत्रण यंत्र बनाया है जो कम कीमत में काफी किफायती है.

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

TAGS:

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930