पीएम मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ गांधी मैदान थाना में केस दर्ज

Share

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ गांधी मैदान थाना में केस दर्ज कराया गया है। यह मामला उनके बिहार दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर कथित अपशब्दों के इस्तेमाल से जुड़ा है।

यह शिकायत बिहार बीजेपी कार्यकारिणी के सदस्य कृष्ण सिंह कल्लू द्वारा दर्ज कराई गई है, कल्लू का आरोप है कि राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं जो न केवल असंवैधानिक है बल्कि देश के सर्वोच्च पदों का अपमान भी है।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि दरभंगा में आयोजित एक कांग्रेस रैली के दौरान मंच से प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इसे लेकर बीजेपी नेताओं ने कड़ा विरोध जताया है और इसे पूरे देश का अपमान बताया है।

कृष्ण सिंह कल्लू ने कहा राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियां बेहद शर्मनाक हैं, यह लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल गांधी मैदान थाना की पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है, इस घटना के बाद बिहार की सियासत में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30