पटना में कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, पीएम मोदी पर अपशब्दों के विरोध में हुआ विरोध मार्च

Share

DESK : पटना से बड़ी खबर सामने आई है, जहां कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई है। मामला पीएम नरेंद्र मोदी पर अपशब्दों के इस्तेमाल के विरोध से जुड़ा है, सुबह बीजेपी ने पटना की सड़कों पर एक विरोध मार्च निकाला जो कुर्जी हॉस्पिटल से सदाकत आश्रम तक गया। जैसे ही यह मार्च बिहार कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम के पास पहुंचा, दोनों दलों के बीच भिड़ंत शुरू हो गई।

बीजेपी नेताओं ने इस विरोध मार्च का नेतृत्व मंत्री नितिन नवीन, विधायक संजीव चौरसिया और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ किया। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान पथराव किया और डंडों से भी हमला किया गया। दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प के कारण इलाके में तनाव फैल गया।

इससे पहले बुधवार को दरभंगा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भी विवादित बयानबाजी हुई थी। यात्रा में शामिल कुछ कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी और अपशब्दों का इस्तेमाल किया। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। राहुल गांधी ने भी अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी पर तंज कसते हुए तीखी भाषा का प्रयोग किया, जिससे विवाद और बढ़ गया।

बीजेपी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और राहुल गांधी तथा आरजेडी पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है, बीजेपी नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री के खिलाफ इस प्रकार की भाषा लोकतंत्र की भावना का अपमान है। पटना की यह घटना राजनीतिक दलों के बीच बढ़ते तनाव को दर्शाती है, जो आगामी चुनावों के मद्देनजर और अधिक तीव्र हो सकता है। प्रशासन ने फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031