जियो प्लेटफॉर्म्स की दमदार लिस्टिंग से निवेशकों में खुशी, ₹1,119 के इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹1,417.50 पर बंद हुआ शेयर

Share

— लिस्टिंग के बाद कारोबार के दौरान 1,423.90 रुपये तक पहुंचा भाव

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर। जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने शेयर बाजार में शानदार शुरुआत करते हुए अपने आईपीओ निवेशकों को पहले ही दिन बड़ा मुनाफा दिया। कंपनी के शेयर 1,119 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले बीएसई और एनएसई पर 21.4 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 1,358 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। कारोबार के दौरान शेयर में तेजी का सिलसिला जारी रहा और भाव 1,423.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक पहुंच गया। दिनभर की खरीद-बिक्री के बाद शेयर 1,417.50 रुपये पर बंद हुआ।

इस तरह इश्यू प्राइस पर शेयर पाने वाले निवेशकों को पहले दिन प्रति शेयर 298.50 रुपये यानी करीब 26.68 प्रतिशत का लाभ मिला। कंपनी की मजबूत लिस्टिंग के साथ भारतीय शेयर बाजार में उसकी मौजूदगी भी चर्चा में रही।

30,187 करोड़ रुपये से अधिक का आईपीओ, 16.36 गुना अभिदान

जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,187.65 करोड़ रुपये का आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर के बीच निवेशकों के लिए खुला था। इस निर्गम को विभिन्न श्रेणियों के निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली और यह कुल मिलाकर 16.36 गुना अभिदान के साथ बंद हुआ।

संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में सबसे अधिक मांग देखने को मिली। योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित हिस्सा एंकर निवेशकों को छोड़कर 70.52 गुना अभिदान प्राप्त करने में सफल रहा। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 13.72 गुना अभिदान मिला। इसमें 10 लाख रुपये से अधिक निवेश करने वाले उच्च निवल मूल्य वाले निवेशकों का हिस्सा 15.63 गुना और 10 लाख रुपये से कम निवेश करने वाले निवेशकों का हिस्सा 9.90 गुना भरा।

खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को 2.76 गुना, शेयरधारक श्रेणी को 7.25 गुना और कर्मचारियों के लिए आरक्षित हिस्से को 2.58 गुना अभिदान मिला।

आईपीओ से जुटाई रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में

कंपनी के आईपीओ के तहत 10 रुपये अंकित मूल्य वाले कुल 27 करोड़ शेयर जारी किए गए। निर्गम पूरी तरह नए शेयरों का था। इसमें बिक्री पेशकश के माध्यम से मौजूदा शेयरधारकों ने अपनी हिस्सेदारी नहीं बेची।

आईपीओ से जुटाई गई राशि में से 27,500 करोड़ रुपये रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के कुछ बकाया कर्जों के पूर्ण या आंशिक पूर्व भुगतान के लिए इस्तेमाल किए जाने का प्रावधान है। शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों और निर्गम से जुड़े खर्चों की

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031