कोमल रानी के साथ अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा, बोले- मेरी छवि खराब करने और परिवार से दूर करने की हो रही साजिश

Share

मुंबई, 25 सितंबर । लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आने के बाद अभिनेता गोविंदा की निजी जिंदगी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पत्नी सुनीता आहूजा के अकेले बप्पा के दर्शन करने के कुछ घंटे बाद गोविंदा को कोमल के साथ देखा गया था, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं। अब गोविंदा ने इन चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें खारिज किया है। अभिनेता ने कहा कि कोमल के साथ उनका रिश्ता पूरी तरह पेशेवर है और कुछ लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

‘कोमल के साथ रिश्ता पेशेवर है’

मीडिया से बातचीत में गोविंदा ने कहा कि इसमें किसी की गलती नहीं है और इस तरह की चीजें आगे भी देखने को मिल सकती हैं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपने काम पर ध्यान देते रहे हैं और कोमल रानी के साथ उनका रिश्ता पेशेवर है।

अभिनेता के मुताबिक, वह अपनी फिल्म ‘रूपा’ के लिए प्रार्थना करने लालबागचा राजा पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वह करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के साथ मंदिरों में दर्शन कर चुके हैं और फिल्मों के लिए यह अनुभव उनके लिए शुभ रहा है। इसी वजह से लंबे समय बाद फिल्म पर काम शुरू करने के दौरान उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लिया।

सुनीता के बयान के बाद बढ़ी चर्चा

गोविंदा और कोमल के साथ नजर आने के बाद यह मामला उस समय और चर्चा में आ गया, जब सुनीता आहूजा को एयरपोर्ट पर पैपराजी से बातचीत करते देखा गया। इस दौरान सुनीता ने कहा, “जानवरों से प्यार करो, इंसानों से नहीं। इंसान धोखेबाज होते हैं।”

सुनीता इससे पहले भी गोविंदा और कोमल की कथित नजदीकियों को लेकर टिप्पणी कर चुकी हैं। उनके इस बयान के बाद दोनों के बीच रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं को और हवा मिली।

गोविंदा बोले- कुछ लोग सुनीता को भड़का रहे हैं

गोविंदा ने कहा कि कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ काम करना फिल्म उद्योग में सामान्य बात है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग सुनीता को भड़काकर उनकी छवि खराब करने और उन्हें परिवार से दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।

गोविंदा के बयान के बाद एक बार फिर अभिनेता की निजी जिंदगी और कोमल रानी के साथ उनकी सार्वजनिक मौजूदगी चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि, अभिनेता ने दोनों के बीच किसी निजी रिश्ते की अटकलों को खारिज करते हुए इसे पेशेवर संबंध बताया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930