खूंटी में पेट्रोल पंप पर फायरिंग से दहशत, PLFI के नाम पर 10 लाख की रंगदारी; दो दिन का अल्टीमेटम देकर फरार हुए नकाबपोश

Share

खूंटी, 10 सितंबर। शहर के व्यस्त भगत सिंह चौक स्थित एक पेट्रोल पंप पर बुधवार रात बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। वारदात के बाद अपराधियों ने कथित प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के नाम का पर्चा छोड़कर पेट्रोल पंप संचालक अमित साहू से दो दिनों के भीतर 10 लाख रुपये रंगदारी देने की मांग की। रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है।

बाइक से पहुंचे दो नकाबपोश अपराधी

घटना देर रात की बतायी जा रही है। उस समय पेट्रोल पंप संचालक अमित साहू मौके पर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान चेहरे पर कपड़ा बांधे दो युवक बाइक से पेट्रोल पंप पहुंचे। एक अपराधी ने गोली चलाई, जबकि दोनों वहां पर्चा छोड़कर बाइक से तोरपा रोड की ओर फरार हो गए।

फायरिंग की आवाज सुनते ही पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

मौके से खोखा और कथित PLFI पर्चा बरामद

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ मंगल सिंह जमुदा और सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान एक खोखा और कथित पीएलएफआई का पर्चा बरामद किया।

पर्चा कथित रूप से जोनल कमांडर राजेश यादव के नाम से जारी बताया जा रहा है। पुलिस पर्चे की सत्यता और घटना में संगठन की संलिप्तता की जांच कर रही है।

पहले भी धमकी मिलने का दावा

पेट्रोल पंप संचालक अमित साहू ने पुलिस को बताया कि उन्हें पहले भी दो-तीन बार धमकी मिल चुकी है। उन्होंने कुछ वर्ष पूर्व परवल स्थित अपने घर पर हमला किए जाने की बात भी पुलिस को बतायी है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब पेट्रोल पंप और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर दोनों अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने पेट्रोल पंप पर एक गोली चलने की पुष्टि की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930