सीएम सम्राट चौधरी ने गंगा समेत नदियों के बढ़ते जलस्तर की समीक्षा की, राहत-बचाव और तटबंध सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

Share

बिहार में गंगा समेत विभिन्न नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सरकार ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में लोकसेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में आपदा प्रबंधन विभाग के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में राज्य की मौजूदा बाढ़ स्थिति और आने वाले समय में संभावित परिस्थितियों को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री ने खास तौर पर मां गंगा के बढ़ते जलस्तर की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों से संवेदनशील और प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में बाढ़ की आशंका वाले इलाकों में राहत और बचाव व्यवस्था को और मजबूत रखने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तटबंधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनकी लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया। संवेदनशील क्षेत्रों में किसी भी तरह की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया।

आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखने और जलस्तर में होने वाले बदलाव की नियमित जानकारी लेने को कहा गया।

सरकार का जोर प्रभावित क्षेत्रों में समय पर राहत पहुंचाने, बचाव व्यवस्था को मजबूत रखने और प्रशासनिक तैयारियों को सक्रिय बनाए रखने पर है। बैठक में स्पष्ट किया गया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बाढ़ प्रबंधन को लेकर प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930