राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आज आएंगी, देवघर और रांची में रहेंगे कई अहम कार्यक्रम

Share

RANCHI : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे पर देवघर पहुंचेंगी, इस दौरे के पहले दिन वे देवघर स्थित एम्स के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति आज दोपहर 12:20 बजे विशेष विमान से कोलकाता से देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जहां से वे सीधे एम्स कार्यक्रम स्थल जाएंगी।

दीक्षांत समारोह में भाग लेने के बाद राष्ट्रपति शाम 5:25 बजे देवघर से रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति 5:55 बजे राजभवन के लिए रवाना होंगी जहां रात्रि विश्राम के साथ-साथ वे वरिष्ठ नेताओं, उच्च अधिकारियों और न्यायिक पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगी। दौरे के दूसरे दिन यानी 1 अगस्त को राष्ट्रपति रांची से धनबाद जाएंगी, जहां वे IIT (ISM) धनबाद के 45वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर देवघर, रांची और धनबाद में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, राजधानी रांची में राष्ट्रपति के स्वागत को लेकर एयरपोर्ट से राजभवन तक मुख्य मार्गों पर स्वागत बैनर लगाए गए हैं। झारखंड के इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति के कार्यक्रमों को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930