रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, दी दीर्घायु की शुभकामनाएं

Share

रांची: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आत्मीय माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री की बड़ी बहन श्रीमती अंजनी सोरेन ने उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर सुखद, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की चचेरी बहनों ने भी उन्हें राखी बांधी और उनके उत्तम एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ी बहन का आशीर्वाद लिया तथा छोटी बहनों को स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन और श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर समस्त झारखंडवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाल जीवन की कामना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री की माता श्रीमती रूपी सोरेन सहित अन्य परिजन भी मौजूद रहे।

वहीं दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड स्थित ग्राम सीतासाल से रांची पहुंची बहन मति सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान भाई-बहन के स्नेह और आत्मीयता का भाव देखने को मिला।

रक्षा सूत्र बांधने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी बहन मति सोरेन को आशीर्वाद दिया और उन्हें रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि बहन मति सोरेन पिछले कई वर्षों से रक्षाबंधन के अवसर पर दुमका से रांची पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रक्षा सूत्र बांधती आ रही हैं। इस वर्ष भी उन्होंने इस पारिवारिक परंपरा को कायम रखते हुए मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031