खूंटी: शिवलिंग प्रकट होने की खबर से झावा टोंगरी में उमड़ा जनसैलाब, जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के बीच ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण का लिया संकल्प

Share

खूंटी, 24 अगस्त । कर्रा प्रखंड के डुमरगड़ी टंगरा टोली स्थित झावा टोंगरी में पलाश के पेड़ के नीचे शिवलिंग मिलने की खबर के बाद क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल है। शिवलिंग के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रविवार से शुरू हुआ श्रद्धालुओं का आना-जाना सोमवार को भी जारी रहा।

जलाभिषेक के लिए जुटे सैकड़ों श्रद्धालु

शिवलिंग के दर्शन के लिए देखते ही देखते स्थल पर सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु पहुंच गए। लोगों ने भगवान शिव का स्मरण करते हुए शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

ग्रामीणों के अनुसार, सावन के पवित्र महीने में शिवलिंग मिलने से लोगों की आस्था और उत्साह और बढ़ गया है। आसपास के गांवों से श्रद्धालु लगातार यहां पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि झावा टोंगरी धीरे-धीरे धार्मिक आस्था के केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है।

ग्रामीणों ने कराई स्थल की साफ-सफाई

अजित मुंडा और ग्रामीणों के सहयोग से शिवलिंग स्थल की साफ-सफाई कराई गई। इसके बाद महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। ग्रामीणों ने स्थल पर नियमित साफ-सफाई और पूजा व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया है।

शिवलिंग मिलने की खबर के बाद महिलाओं के साथ युवाओं में भी खासा उत्साह देखा गया। श्रद्धालु बारी-बारी से शिवलिंग पर जल चढ़ाकर पूजा कर रहे हैं।

महाशिवरात्रि तक मंदिर निर्माण का संकल्प

ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया है कि महाशिवरात्रि तक शिवलिंग स्थल पर मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां मेला आयोजित करने का भी संकल्प लिया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर बनने से क्षेत्र के लोगों को नियमित पूजा-अर्चना के लिए धार्मिक स्थल उपलब्ध होगा। महाशिवरात्रि पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की भी संभावना है।

‘पूरे क्षेत्र में बना भक्तिमय माहौल’

अजित मुंडा ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में शिवलिंग मिलने की खबर ग्रामीणों के लिए आस्था और श्रद्धा का विषय है। इससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के सहयोग से स्थल की साफ-सफाई और पूजा-अर्चना की व्यवस्था की जा रही है। सभी के सहयोग से महाशिवरात्रि तक मंदिर निर्माण कराने और मेला आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।

मौके पर सोमा मुंडा, अशरफ उरांव, सुनील उरांव, सूरज उरांव, संदीप उरांव, राम महली, मनोज महली, भवन महली, राजेश महली, रंजीत मुंडा, बिरसा मुंडा समेत सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031