बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों का तबादला; लखीसराय के अशोक धाम में भीड़ नियंत्रण के लिए 10 अफसर तैनात

Share

पटना, 23 अगस्त। बिहार सरकार ने शनिवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत कई जिलों के डीडीसी और एसडीओ के अलावा नगर निकायों के नगर आयुक्त भी बदले गए हैं। वहीं, लखीसराय के अशोक धाम में सावन की अंतिम सोमवारी को संभावित भारी भीड़ को देखते हुए 10 बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

श्रेया श्री को खगड़िया का डीडीसी

तबादले के तहत आईएएस अधिकारी श्रेया श्री को खगड़िया का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। बाढ़ की एसडीओ गरिमा लोहिया को दरभंगा नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

दानापुर के एसडीओ अनिरुद्ध पाण्डेय को पूर्णिया नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। पूर्णिया के एसडीओ तुषार कुमार को मधुबनी का डीडीसी और कटिहार के एसडीओ प्रद्युम्न सिंह यादव को उद्योग विभाग के खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय का निदेशक बनाया गया है।

कई जिलों में बदले डीडीसी और एसडीओ

मुजफ्फरपुर पश्चिम की एसडीओ आकांक्षा आनंद को सासाराम का डीडीसी बनाया गया है। अरेराज की एसडीओ अंजली शर्मा को समाज कल्याण विभाग में निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। नवगछिया के एसडीओ रोहित कर्दम को कैमूर का डीडीसी बनाया गया है।

आरा सदर की एसडीओ शिप्रा विजय कुमार चौधरी को जमुई का डीडीसी और सासाराम की एसडीओ नेहा कुमारी को कटिहार का डीडीसी नियुक्त किया गया है। भागलपुर के एसडीओ कृष्णचंद्र गुप्ता को मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग का महानिरीक्षक बनाया गया है।

प्रशिक्षण पूरा कर लौटे युवा अधिकारियों को भी पोस्टिंग

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी से प्रशिक्षण पूरा कर लौटे युवा अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। विरुपाक्ष विक्रम सिंह को दानापुर, प्रिया रानी को सासाराम और कृष्णा जोशी को बाढ़ का एसडीओ बनाया गया है।

प्रेम कुमार को हवेली खड़गपुर, सैयद आदिल मोहसिन को मढ़ौरा और अजय यादव को बलिया, बेगूसराय का एसडीओ बनाया गया है। सुरज कुमार को कटिहार और विग्नेश टीए को पूर्णिया का एसडीओ नियुक्त किया गया है।

जतिन कुमार को शेरघाटी, गया का एसडीओ बनाया गया है। के. परीक्षित को नवगछिया, महेश कुमार को तारापुर और कशिश बख्शी को पटना सिटी का एसडीओ बनाया गया है।

अशोक धाम में 10 अधिकारियों की अतिरिक्त तैनाती

लखीसराय के अशोक धाम में सावन की तीसरी सोमवारी को हुई भगदड़ के बाद प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठे थे। अंतिम सोमवारी पर संभावित भारी भीड़ को देखते हुए राज्य सरकार ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की तैयारियां तेज कर दी हैं।

इसी क्रम में बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों की अशोक धाम में तैनाती की गई है। इनमें गया के चार, समस्तीपुर के चार और वैशाली के दो अधिकारी शामिल हैं।

24 अगस्त को संभालेंगे जिम्मेदारी

सभी 10 अधिकारी 24 अगस्त को अशोक धाम पहुंचकर भीड़ नियंत्रण और प्रशासनिक व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए तैनात अधिकारियों के संपर्क नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031