रांची, 22 अगस्त। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को शनिवार को रांची स्थित लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने रक्षा सूत्र बांधा।
राज्यपाल को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्यपाल के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
राज्यपाल ने जताया आभार
राज्यपाल ने ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन और संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने भी उन्हें रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।
Post Views: 9






