रांची के कोकर चौक के पास जोरदार धमाका, दुकानों और घरों के शीशे टूटे; फॉरेंसिक और बम निरोधक दस्ता जांच में जुटा

Share

रांची, 18 अगस्त। राजधानी रांची के कोकर चौक के समीप मंगलवार रात करीब 9:30 बजे भारत पेट्रोल पंप के पास अचानक हुए जोरदार धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास की कई दुकानों और मकानों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट के प्रभाव से आसपास की कई इमारतों में कंपन महसूस हुआ और दुकानों के टूटे शीशे सड़क पर बिखर गए। घटना के समय बाजार में लोगों की आवाजाही थी, जिसके कारण कुछ देर के लिए इलाके में यातायात भी प्रभावित रहा।

फॉरेंसिक और बम निरोधक दस्ते ने शुरू की जांच

धमाके की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया।

पुलिस आसपास की दुकानों और इमारतों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच टीम धमाके से ठीक पहले इलाके में हुई गतिविधियों और विस्फोट के संभावित कारणों का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस ने कहा- कोई जान-माल का नुकसान नहीं

डीएसपी सदर संजीव बेसरा ने बताया कि इलाके में विस्फोट हुआ है, लेकिन घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल धमाका किस कारण से हुआ और इसमें किस सामग्री का इस्तेमाल हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फॉरेंसिक और बम निरोधक दस्ते की जांच के बाद ही घटना की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031