80वें स्वतंत्रता दिवस पर नीतीश कुमार ने किया ध्वजारोहण, बोले- लोकतंत्र को मजबूत करें, देश की एकता-अखंडता बनाए रखें

Share

पटना, 15 अगस्त । 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड आवास पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

नीतीश कुमार ने इस अवसर पर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत करने तथा देशहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने की अपील की।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन सर्राफ समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031