रांची: जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितता के मामले में जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव और JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते ने जमानत के लिए अदालत का रुख किया है। उनके वकील ने गुरुवार को CID की विशेष अदालत में जमानत याचिका दाखिल की।
CID ने परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर कांड संख्या 16/2026 दर्ज किया है। इसी मामले की जांच के दौरान जांच एजेंसी ने एल. खियांग्ते को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वह न्यायिक हिरासत में हैं।
20 से अधिक लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
मामले की जांच के दौरान अब तक 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किए जाने की बात सामने आई है। जांच एजेंसी के अनुसार, एल. खियांग्ते पर परीक्षा से जुड़ी एजेंसियों से कथित तौर पर कमीशन लेने के आरोप हैं।
अब उनकी जमानत याचिका पर विशेष अदालत में सुनवाई के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। मामला JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच से जुड़ा है और CID इसकी जांच कर रही है।






