नवादा भ्रष्टाचार का पर्दाफाश, राजस्व कर्मचारी 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Share

NAWADA : सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार एक बार फिर उजागर हुआ है, सिरदला प्रखंड के अंचल कार्यालय में निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक राजस्व कर्मचारी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी विभाग, पटना की टीम ने डीएसपी आदित्य राज के नेतृत्व में छापेमारी कर चौकिया पंचायत में कार्यरत राजस्व कर्मचारी रंजीत कुमार को रिश्वत लेते पकड़ा। यह कार्रवाई सिरदला अंचल कार्यालय परिसर में की गई।

चौकिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार ने बताया कि इस मामले में प्रभारी अंचल अधिकारी (सीओ) अभिनव राज की भूमिका भी संदेह के घेरे में है, उन्होंने आरोप लगाया कि सीओ भी इस भ्रष्टाचार में अप्रत्यक्ष रूप से शामिल हैं और उन पर भी जांच होनी चाहिए। इस मामले में शिकायत बनियाडीह निवासी उमेश प्रसाद यादव द्वारा निगरानी विभाग में दर्ज कराई गई थी, शिकायत के अनुसार राजस्व कर्मचारी द्वारा कार्य कराने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी।

गौरतलब है कि इसी कर्मचारी पर दो महीने पहले भी 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए निगरानी विभाग की नजर पड़ी थी, लेकिन तब मामला गंभीर रूप नहीं ले पाया था। अब दोबारा रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद आरोपी को निगरानी थाना कांड संख्या 55/25 के तहत न्यायिक हिरासत में लेकर पटना भेजा गया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30