JPSC गड़बड़ी मामला: CID कार्यालय पहुंचीं पूर्व सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्य, पूछताछ जारी

Share

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी (CID) के समन पर आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्य सोमवार को पूछताछ के लिए सीआईडी कार्यालय पहुंचीं। उन्हें आज ही जांच एजेंसी ने तलब किया था।

तीनों सदस्यों को भेजा गया था समन

सूत्रों के मुताबिक, सीआईडी ने जेपीएससी के तीनों सदस्यों को समन जारी किया था। समन मिलने के बाद तीनों सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब जांच एजेंसी उनसे परीक्षा प्रक्रिया और कथित गड़बड़ियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर रही है।

जांच के दायरे में परीक्षा प्रक्रिया

सीआईडी पहले ही आयोग से जुड़े कई अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ कर चुकी है। इसी क्रम में पूर्व सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्य को भी बुलाया गया है।
पूछताछ के दौरान परीक्षा से संबंधित प्रक्रियाओं, आयोग के स्तर पर लिए गए निर्णयों और अन्य अहम बिंदुओं पर जानकारी ली जा सकती है।

गड़बड़ी के आरोपों की जांच तेज

गौरतलब है कि जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं और गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर जांच जारी है। सीआईडी इस पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है और संबंधित सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930