बोधगया पहुंचे झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर दिया बड़ा बयान

Share

BODHGAYA : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मुंडा सपरिवार बोधगया पहुंचे, इस दौरान उन्होंने महाबोधि मंदिर का दर्शन और गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना की। प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार की सांस्कृतिक विरासत की सराहना की और कहा कि यह प्राचीन संस्कृति का अद्भुत उदाहरण है। अर्जुन मुंडा ने बिहार के आगामी विधानसभा चुनावों पर भी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा कि बिहार प्रगति के पथ पर अग्रसर है और आने वाले समय में इसका और अधिक विकास सुनिश्चित होगा। विकसित बिहार, विकसित भारत के रूप में अपना अहम योगदान दे रहा है उन्होंने कहा।

वहीं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को लेकर पूछे गए सवाल पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति स्वतंत्र होता है। जब अवसर आता है तो लोग अपने निर्णय लेते हैं, उपराष्ट्रपति ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। सवाल जरूर खड़े होते हैं लेकिन यह कोई बड़ी बात नहीं है, यह सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930