Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सीएम रेखा गुप्ता ने 93 लाख स्वास्थ्य कार्ड जारी किए, 1100 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोलने की योजना

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

DELHI : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को राजधानी के नागरिकों के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य घोषणा की, उन्होंने बताया कि अब तक 93 लाख से अधिक आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (आभा) कार्ड जारी किए जा चुके हैं और मार्च 2026 तक 1,100 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू करने की योजना है। मुख्यमंत्री ने 34 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन करते हुए कहा दिल्ली को लगातार एक वरदान मिल रहा है और वह है आयुष्मान भाव। एक के बाद एक स्वास्थ्य सुविधाओं का जुड़ना, दिल्ली को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभा रहा है।

स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

दिल्ली सचिवालय में मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम गुप्ता ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना और पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था को डिजिटलीकृत करना। उन्होंने बताया कि अब तक आयुष्मान भारत योजना के तहत 4 लाख से अधिक लोगों का पंजीकरण हो चुका है, जबकि 2,000 से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल चुका है। वहीं प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) के अंतर्गत अब तक 3 लाख कार्ड जारी किए जा चुके हैं।

150 डायलिसिस केंद्र और MRI सुविधाएं शुरू

सीएम ने यह भी जानकारी दी कि राजधानी में 150 डायलिसिस केंद्र खोले जा चुके हैं और जरूरत के अनुसार इस सुविधा का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही सरकार जल्द ही MRI और अन्य आधुनिक जांच सुविधाएं भी शुरू करने जा रही है। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेज करने की बात भी कही।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

AAP सरकार पर निशाना, नई पहल की रफ्तार तेज

स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने भी इस अवसर पर कहा 34 नए AAM का शुभारंभ सरकार द्वारा घर-घर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक और कदम है। उन्होंने बताया कि अगस्त के अंत तक 75 अतिरिक्त AAM केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए 429 स्थलों की पहचान हो चुकी है, जिनमें से 98 स्थलों को NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) भी मिल चुका है। स्वास्थ्य सेवाओं की बिगड़ती हालत के लिए उन्होंने पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि वर्तमान सरकार दिल्ली को एक स्वस्थ और सशक्त राजधानी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31