उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल, विपक्ष-सत्ता सब हैरान..जानिए अब कौन होगा अगला उपराष्ट्रपति?

Share

DESK : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, सरकार से लेकर विपक्ष तक किसी को भनक तक नहीं थी कि ऐसा बड़ा फैसला आने वाला है। धनखड़ ने भले ही अपने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया हो लेकिन सवाल उठने लाजमी हैं क्‍या बात सिर्फ सेहत की है या पर्दे के पीछे कुछ और भी चल रहा है? धनखड़ ने बीते रोज तक राज्यसभा की कार्यवाही का संचालन किया था, ऐसे में उनका यूं अचानक इस्तीफा देना सभी को चौंका गया। सबसे बड़ी बात विपक्ष, जिसने पहले उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी की थी अब एकदम शांत नजर आ रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा मुझे लगता है कि धनखड़ की तबीयत बिल्कुल ठीक है, आप लोग क्यों कह रहे हैं कि उन्होंने इस्तीफा दिया? इसमें कुछ गड़बड़ है।

इस बीच उपराष्ट्रपति पद को लेकर नए नामों की चर्चा तेज हो गई है, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की जिसके बाद अटकलें और तेज हो गई हैं कि शायद हरिवंश ही अगले उपराष्ट्रपति के तौर पर सामने आ सकते हैं। मोदी सरकार की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी अपने बयान में हैरानी जताई, उन्होंने कहा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा सरकार और विपक्ष दोनों के लिए चौंकाने वाला रहा है। कल तक वो पूरी तरह सक्रिय थे, उन्होंने स्वास्थ्य का कारण बताया है और मुझे लगता है कि यही कारण हो सकता है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031