Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अम्बेडकरनगर में CM योगी का बड़ा बयान- बेटी और व्यापारी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को जेल या जहन्नुम में जगह होगी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

अम्बेडकरनगर, 07 अगस्त — उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अम्बेडकरनगर में 706 करोड़ रुपये की लागत वाली 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। विकास खंड रामनगर स्थित गोविंद साहब के पास आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और चेक भी वितरित किए।

‘बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता’
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के लिए या तो जेल होगी या फिर जहन्नुम में जगह होगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश माफिया और गुंडों से मुक्त प्रदेश बन रहा है। अब कोई भी व्यक्ति छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता और न ही बेटियों के साथ छेड़खानी करने की हिम्मत कर सकता है।

सपा सरकार पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों में प्रदेश में गुंडागर्दी और अराजकता का माहौल था। हर जिले में पेशेवर माफिया सक्रिय थे। युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरी नहीं मिलती थी और भर्ती प्रक्रियाओं में भाई-भतीजावाद का बोलबाला था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार में दंगों के कारण प्रदेश की छवि खराब हुई और युवाओं, कारीगरों व किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

गोविंद साहब धाम को मिलेगी राजकीय मेले की मान्यता
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोविंद साहब धाम आध्यात्मिकता का प्रमुख केंद्र है। यहां आयोजित होने वाले माघ मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि इस मेले को जल्द ही राजकीय मेले की मान्यता दी जाएगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने कहा कि अम्बेडकरनगर विकास के नए मॉडल की ओर बढ़ रहा है। जिला दो एक्सप्रेस-वे से जुड़ा हुआ है और यहां मेडिकल कॉलेज में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

दंगाइयों पर कार्रवाई को लेकर विपक्ष पर हमला
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारें दंगाइयों के सामने झुकती थीं, जबकि वर्तमान सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने संभल और बरेली की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई की गई है।

राम मंदिर और विकास कार्यों का किया जिक्र
योगी ने कहा कि सपा ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं, जबकि कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन चुका है और विकास व विरासत की यात्रा प्रदेश का गौरव बढ़ा रही है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर शिक्षा और सम्मानजनक अवसर देने के लिए अभ्युदय कोचिंग योजना का विस्तार किया जा रहा है।

ओमप्रकाश राजभर ने भी साधा सपा पर निशाना
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री और अम्बेडकरनगर के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भी समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा शासन में पेपर बिकते थे और नौकरी बेचने का काम होता था। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार में लाखों युवाओं को रोजगार मिला है और पिछले वर्षों में प्रदेश में एक भी बड़ा दंगा नहीं हुआ।

कई नेता और अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व सांसद रितेश पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को त्रिशूल भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, अयोध्या प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव समेत कई नेता मौजूद रहे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31