झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन भाजपा का हंगामा, JPSC-JSSC मुद्दे पर सरकार को घेरा

Share

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के विधायक बैनर और पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए।

JPSC-JSSC मुद्दे पर घेरा सरकार

भाजपा ने JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित घोटाले का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार को घेरा। प्रदर्शन के दौरान विधायकों के हाथों में “भर्ती के सौदागर हेमंत इस्तीफा दो”, “नौकरी की मंडी बंद करो” और “दोषियों पर कार्रवाई करनी होगी” जैसे पोस्टर देखे गए।

CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग

भाजपा ने JPSC की CBI जांच कराने, JSSC CGL परीक्षा रद्द करने और भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई। पार्टी का कहना है कि राज्य में सरकारी नौकरियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हुई हैं।

छात्रों के आंदोलन का किया जिक्र

भाजपा नेताओं ने कहा कि रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं और सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

सदन के अंदर-बाहर उठेगा मुद्दा

भाजपा ने चेतावनी दी है कि मानसून सत्र के दौरान वह इस मुद्दे को सदन के भीतर और बाहर लगातार उठाएगी और सरकार से जवाब मांगेगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930