जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने झारखंड हाईकोर्ट के 17वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

Share

RANCHI : झारखंड हाईकोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया, न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने राज्य के 17वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राजभवन स्थित बिरसा मंडप में आयोजित गरिमामय समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर राज्यपाल ने जस्टिस चौहान को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं, इससे पहले राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने उनके नियुक्ति संबंधी राष्ट्रपति के वारंट को पढ़ा जिसके बाद राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने उन्हें शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीशगण, पूर्व न्यायाधीश, प्रशासनिक और पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी, हाईकोर्ट के पदाधिकारी व वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे। न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान के नेतृत्व में झारखंड हाईकोर्ट से न्याय प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930