लातेहार: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

Share

–बालूमाथ के गणेशपुर हाई स्कूल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर

लातेहार, 25 जुलाई । जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना गणेशपुर हाई स्कूल के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर के बाद हुई।

मृतकों की पहचान हजारीबाग निवासी महावीर गंझू (32) और चतरा निवासी पंकज उरांव (24) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में सविता देवी, फूलमती देवी और संजय उरांव शामिल हैं।

गंभीर घायलों को रिम्स किया गया रेफर

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया।

ससुराल जा रहे थे महावीर गंझू

स्थानीय लोगों के अनुसार, महावीर गंझू अपनी पत्नी के साथ बालूमाथ थाना क्षेत्र के गोलीटांड़ स्थित अपने ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान गणेशपुर की ओर से बालूमाथ आ रही दूसरी बाइक, जिस पर संजय उरांव सहित तीन लोग सवार थे, गणेशपुर हाई स्कूल के पास सामने से आ रही बाइक से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930