Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रांची में पूर्व सीएमपीडीआई जीएम पर हमला, घायल होने के बाद भी डटकर मुकाबला, बदमाश भागे

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची: राजधानी रांची के गोंदा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां देर रात तीन नकाबपोश अपराधियों ने 65 वर्षीय कारोबारी के घर में घुसकर जानलेवा हमला किया। हालांकि कारोबारी और पूर्व सीएमपीडीआई जीएम आलोक कुमार की बहादुरी के आगे बदमाशों को भागना पड़ा।

देर रात घर में घुसकर किया हमला

घटना शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे की है, जब आलोक कुमार अपने घर में सो रहे थे। तभी उन्हें घर के अंदर हलचल और सामान टूटने की आवाज सुनाई दी। कुछ समझ पाते, उससे पहले तीन नकाबपोश अपराधी उनके कमरे में घुस आए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अपराधियों ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि आज उन्हें जान से मार देंगे। इसके बाद उन्होंने आलोक कुमार को पकड़ लिया और चाकू से उनकी कलाई पर वार कर दिया, जिससे वे घायल हो गए।

बहादुरी दिखाकर बदमाशों को भगाया

गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद आलोक कुमार ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने पूरी ताकत से विरोध किया और खुद को छुड़ाने में सफल रहे। इसके बाद उन्होंने बिस्तर के नीचे रखा तलवार और चापड़ निकाल लिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जैसे ही बदमाशों ने उन्हें हथियार के साथ देखा, वे घबरा गए और तुरंत वहां से भाग निकले। तीनों अपराधी छत के रास्ते फरार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी खंगाले जा रहे

घटना की सूचना मिलते ही गोंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर इसे पूर्व नियोजित हमला माना जा रहा है। डीएसपी सदर संजीव बेसरा ने कहा कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031