जमशेदपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों पर 40 लाख निवेश में गड़बड़ी का आरोप, ग्राहक ने की शिकायत

Share

जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र के सिंधु रोड निवासी बदल कुमार कुंडू ने बैंक ऑफ बड़ौदा की गोलमुरी शाखा के अधिकारियों पर निवेश राशि में अनियमितता और गबन का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

2020 से किया था निवेश

पीड़ित के अनुसार, वर्ष 2020 में बैंक अधिकारियों ने बेहतर रिटर्न का भरोसा देकर उन्हें म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए प्रेरित किया। बैंक पर भरोसा करते हुए उन्होंने 2020 से अब तक अलग-अलग चरणों में करीब 40 लाख रुपये निवेश किए।

निकासी के दौरान हुआ खुलासा

बदल कुमार कुंडू ने बताया कि हाल ही में मकान निर्माण के लिए राशि निकालने बैंक पहुंचे, तो उन्हें जानकारी दी गई कि उनकी दो पॉलिसियों में केवल 8 लाख रुपये ही उपलब्ध हैं। यह सुनकर वे हैरान रह गए।

संतोषजनक जवाब नहीं मिला

आरोप है कि शाखा प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगने पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया और अलग-अलग कारण बताकर मामले को टालने की कोशिश की गई। उन्होंने 19 जून 2026 को बैंक प्रबंधन को लिखित शिकायत भी दी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।

गबन और लापरवाही का आरोप

पीड़ित ने अपने आवेदन में कहा है कि बैंक अधिकारियों की लापरवाही या मिलीभगत से उनकी मेहनत की कमाई का गबन हुआ है। उन्होंने पुलिस से दोषियों पर कार्रवाई और पूरी राशि वापस दिलाने की मांग की है।

पुलिस करेगी जांच

थाना प्रभारी संजय सुमन ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जाएगी।

बैंक की प्रतिक्रिया का इंतजार

समाचार लिखे जाने तक बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031