Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राजग नेताओं की मौजूदगी में नीरज कुमार सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना, 13 जुलाई । बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने सोमवार को पटना समाहरणालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में दाखिल किया नामांकन

नामांकन के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, सांसद रविशंकर प्रसाद, जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सहित राजग के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भाजपा कार्यालय से समाहरणालय तक निकला रोड शो

नामांकन से पहले भाजपा कार्यालय से पटना समाहरणालय तक भव्य रोड शो निकाला गया। रोड शो में रथ पर भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के साथ राजग के प्रमुख नेता सवार रहे और रास्ते में लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

यह रोड शो भाजपा कार्यालय से शुरू होकर डाकबंगला चौराहा, एस.पी. वर्मा रोड, यूथ हॉस्टल, बिस्कोमान, कारगिल चौक और गांधी मैदान थाना होते हुए पटना समाहरणालय पहुंचा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
default

मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद किया नामांकन

नामांकन से पहले नीरज कुमार सिन्हा ने राजवंशी नगर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने नवीन सिन्हा पार्क पहुंचकर स्वर्गीय नवीन सिन्हा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बताए जनसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। इसके बाद वे समर्थकों के साथ नामांकन यात्रा में शामिल हुए।

विकास कार्यों पर जनता के विश्वास का दावा

पटना समाहरणालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और राजग के अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में नीरज कुमार सिन्हा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों पर जनता का विश्वास कायम है। उन्होंने दावा किया कि नामांकन के दौरान उमड़ी भीड़ बांकीपुर की जनता के समर्थन और राजग के प्रति विश्वास का प्रतीक है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031