Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मलाहीपकड़ी तक पटना मेट्रो विस्तार का 2 जुलाई को होगा लोकार्पण, सीएम सम्राट चौधरी ने किया बड़ा एलान

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पटना मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना के सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

2 जुलाई को मलाहीपकड़ी तक दौड़ेगी पटना मेट्रो

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2 जुलाई 2026 को पटना मेट्रो रेल परियोजना का विस्तार मलाहीपकड़ी तक आम जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विस्तार से राजधानी के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। यात्रा का समय कम होगा और शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था अधिक आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

समयबद्ध तरीके से पूरा हो निर्माण कार्य

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने परियोजना के प्रत्येक चरण के लिए स्पष्ट कार्ययोजना और समयसीमा तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न निर्माण स्थलों पर समानांतर रूप से कार्य में तेजी लाने, नियमित मॉनिटरिंग और सतत समीक्षा के जरिए परियोजना को समय पर पूरा करने पर विशेष जोर दिया।

ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने मेट्रो निर्माण के दौरान आम लोगों को होने वाली असुविधा कम करने के लिए प्रभावी और वैज्ञानिक ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पूरे पटना शहर की यातायात व्यवस्था का व्यापक अध्ययन कर जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए समग्र ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार करने को कहा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

मेट्रो से मिलेगी आधुनिक सार्वजनिक परिवहन सुविधा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना मेट्रो के संचालन से राजधानीवासियों को तेज, सुरक्षित और विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलेगी। इससे सड़क यातायात का दबाव कम होगा, प्रदूषण में कमी आएगी और लोगों का सफर अधिक सुगम व सुविधाजनक बनेगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सैटेलाइट टाउनशिप के मास्टर प्लान पर भी निर्देश

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पटना के प्रस्तावित सैटेलाइट टाउनशिप के मास्टर प्लान को भी निर्धारित समयसीमा के भीतर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजधानी के सुनियोजित विस्तार और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सैटेलाइट टाउनशिप का विकास समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से किया जाना चाहिए।

अधिकारियों ने दी परियोजना की प्रगति रिपोर्ट

बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार तथा पटना मेट्रो रेल परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने न्यू आईएसबीटी से आकाशवाणी तक प्रस्तावित कॉरिडोर-1 और न्यू आईएसबीटी से मीठापुर (जगनपुरा होते हुए) तक निर्माणाधीन कॉरिडोर सहित पूरी परियोजना की प्रगति की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930