रांची में दर्दनाक हादसा: कुएं में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम

Share

रांची। राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के चन्द्राटोली गांव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। 30 फीट गहरे कुएं में डूबने से दो सगे भाइयों—सुखराम मुंडा (42) और विनोद मुंडा (35)—की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया।

छोटे भाई को बचाने कूदा, दोनों की चली गई जान

जानकारी के अनुसार, विनोद मुंडा सुबह खेत से लौटने के बाद कुएं से पानी निकालने गया था। इसी दौरान वह अचानक कुएं में गिर गया। छोटे भाई को डूबता देख बड़े भाई सुखराम मुंडा उसे बचाने के लिए तुरंत कुएं में कूद पड़े।
काफी प्रयास के बावजूद दोनों बाहर नहीं निकल सके और पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई।

सुरक्षा इंतजाम नहीं, बढ़ा हादसे का खतरा

ग्रामीणों ने बताया कि जिस कुएं में हादसा हुआ, वह मनरेगा योजना के तहत करीब दो साल पहले बना था, लेकिन अब तक उस पर मुंडेर (सुरक्षा दीवार) नहीं बनाई गई थी। इससे इस तरह की दुर्घटना की आशंका पहले से बनी हुई थी।

मिर्गी का मरीज था विनोद

परिजनों के अनुसार, विनोद मुंडा मिर्गी का मरीज था और अविवाहित था। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण संतुलन बिगड़ने से वह कुएं में गिर गया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया।

मुआवजे की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों और पूर्व मुखिया मधुसूदन मुंडा ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031