Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राज्यसभा चुनाव के बाद झामुमो सख्त, छह विधायकों की भूमिका की होगी समीक्षा, क्रॉस वोटिंग पर बोले सुप्रियो भट्टाचार्य

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची, 22 जून (हि.स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग को लेकर कहा है कि इंडी गठबंधन के जिन छह विधायकों द्वारा गड़बड़ी की गई है, उसकी जल्द समीक्षा की जाएगी।

सोमवार को झामुमो के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव में राहुल गांधी और हेमंत सोरेन उन 50 विधायकों के नेता हैं, जिन्होंने झामुमो और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया। वहीं परिमल नाथवानी को वोट देने वाले 28 विधायकों के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा नेता नितिन नवीन हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने कहा कि परिमल नाथवानी ने भी सोशल मीडिया पर अपने शीर्ष नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है, लेकिन चुनाव में निरस्त हुए छह वोटों के पीछे कौन लोग हैं और उनका नेतृत्व कौन कर रहा है, यह अभी विचाराधीन विषय है। उन्होंने कहा कि जीत और हार दोनों परिस्थितियों में आत्ममंथन आवश्यक होता है।

अधिकांश विधायक नेतृत्व के साथ रहे

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि महागठबंधन के अधिकांश विधायक अपने नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़े रहे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि क्रॉस वोटिंग की घटना ने राज्य की राजनीति को नया मोड़ दिया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नीट परीक्षा पर भी जताई चिंता

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में सरकार को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

उन्होंने शिक्षा व्यवस्था के बढ़ते निजीकरण और शिक्षा की बढ़ती लागत पर भी सवाल उठाए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

शिबू सोरेन को मिलेगा पद्म भूषण

भट्टाचार्य ने बताया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उनके परिवार के सदस्य शामिल होने के लिए दिल्ली गए हैं।

उन्होंने कहा कि यह झारखंड और झामुमो परिवार के लिए गर्व का विषय है तथा राज्य के राजनीतिक और सामाजिक जीवन में शिबू सोरेन के योगदान का सम्मान है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31