अमित शाह की अध्यक्षता में शुरू हुई पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गृह मंत्री का किया स्वागत

Share

RANCHI : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (ईस्टर्न ज़ोनल काउंसिल) की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा गृह मंत्री को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत के साथ हुई। इस उच्चस्तरीय बैठक में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय चौधरी तथा पश्चिम बंगाल की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य शामिल हुए। बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के लिए विशेष पैकेज और लंबित बकाया की मांग भी रखेंगे।

बैठक में कुल 20 अहम एजेंडों पर चर्चा होनी है, जिसमें गांवों में बैंकिंग सुविधाएं बढ़ाना, बिजली वितरण प्रणाली की दक्षता में सुधार, अर्बन मास्टर प्लान, जलाशयों और बांधों को लेकर राज्यों के बीच विवाद, खनिजों की नीलामी, स्कूल ड्रॉपआउट की समस्या और सहकार से समृद्धि योजना जैसे मुद्दे शामिल हैं। इसके अलावा मयुराक्षी डैम जल वितरण, बिहार-बंगाल के बीच फुलवारी डैम विवाद और इंद्रपुरी बराज से जुड़ी समस्याएं, आयुष्मान भारत योजना की स्थिति, बीएसएफ बटालियन के लिए पश्चिम बंगाल में भूमि आवंटन और आपातकालीन सेवाएं एवं पेंशन जवाबदेही जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हो रहा है। बैठक में झारखंड सरकार के मंत्री राधाकृष्ण किशोर और दीपक बिरुआ भी मौजूद हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30