दुम्मा में राजकीय श्रावणी मेला 2025 का भव्य शुभारंभ, AI तकनीक से हो रही निगरानी

Share

DESK : बिहार-झारखंड सीमा स्थित दुम्मा में राजकीय श्रावणी मेला 2025 का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर झारखंड सरकार के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार, विधायक संजय यादव, दीपिका पांडेय सिंह, सुरेश पासवान, उदय शंकर सिंह समेत जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह की शुरुआत झारखंड प्रवेश द्वार पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ तीर्थ पुरोहितों द्वारा पूजन से हुई। इसके बाद गणमान्य अतिथियों द्वारा फीता काटा गया और मंच पर दीप प्रज्वलन के साथ मेले का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

गौरतलब है कि सावन मास 11 जुलाई से आरंभ हो रहा है लेकिन पूर्णिमा तिथि को ध्यान में रखते हुए मेला का उद्घाटन आज किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा इस बार का श्रावणी मेला पूरी तरह से तकनीकी निगरानी में रहेगा, AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) तकनीक के माध्यम से मेले की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। कांवरियों की सुविधा के लिए मार्ग में जगह-जगह QR कोड लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से किसी भी समस्या या जानकारी के लिए तुरंत सहायता ली जा सकती है।

उद्घाटन के साथ ही बिहार के सुल्तानगंज स्थित उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर कांवरियों का बाबाधाम की ओर यात्रा का सिलसिला शुरू हो गया है। सरकार द्वारा पूरे कांवरिया पथ पर पेयजल, स्वास्थ्य सेवा, रैन बसेरा, शौचालय, मोबाइल चार्जिंग जोन सहित तमाम आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031