Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

आरएसएस कार्यालय पहुंची एटीएस की टीम, पेट्रोल बम हमले की तह तक पहुंचने की कोशिश

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची, 22 जून। राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच तेज हो गई है। मामले की संवेदनशीलता और सुरक्षा संबंधी पहलुओं को देखते हुए आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने जांच की कमान संभाल ली है और घटना से जुड़े हर पहलू की गहन पड़ताल की जा रही है।

सोमवार को एटीएस के वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों की एक टीम आरएसएस प्रांत कार्यालय पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और हमले से प्रभावित स्थानों का जायजा लिया। इसके साथ ही घटना के समय मौजूद लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सीसीटीवी फुटेज की जांच तेज

जांच एजेंसी आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का प्रयास है कि घटना से पहले और बाद की गतिविधियों का विश्लेषण कर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जा सके।

सूत्रों के अनुसार, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच के लिए एटीएस की फॉरेंसिक टीम भी सक्रिय है। जांचकर्ता यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि हमलावरों ने घटना को किस प्रकार अंजाम दिया और इसके पीछे किसी संगठित नेटवर्क या समूह की भूमिका तो नहीं है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सभी संभावित पहलुओं पर हो रही जांच

सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की जांच विभिन्न कोणों से कर रही हैं। जांच के दायरे में आपराधिक, सांप्रदायिक, संगठनात्मक और अन्य संभावित पहलुओं को शामिल किया गया है।

जांच के दौरान कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), डिजिटल ट्रेल, तकनीकी साक्ष्य और अन्य उपलब्ध जानकारियों का मिलान किया जा रहा है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

प्रारंभिक चरण में है जांच

एटीएस अधिकारियों के अनुसार, जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और विभिन्न तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। सभी साक्ष्यों के वैज्ञानिक विश्लेषण और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों तथा इसमें शामिल लोगों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

16 जून की रात हुआ था हमला

उल्लेखनीय है कि 16 जून की देर रात आरएसएस के प्रांत कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला किया गया था। घटना के बाद रांची पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए बाद में जांच एटीएस को सौंप दी गई।

एटीएस ने इस संबंध में अलग मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

तीन आरोपित गिरफ्तार

इस मामले में रांची पुलिस अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर जांच एजेंसियां हमले में शामिल अन्य संभावित व्यक्तियों और उनके संपर्कों की भी जानकारी जुटाने में लगी हुई हैं।

जांच एजेंसियों का मानना है कि तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ से मिले इनपुट के आधार पर मामले के कई महत्वपूर्ण पहलुओं का खुलासा हो सकता है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31