राज्यसभा सांसद बनने के बाद बैद्यनाथ राम ने लिया मां दिउड़ी का आशीर्वाद, राज्यहित में काम करने का लिया संकल्प

Share

रांची: झारखंड से राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता बैद्यनाथ राम सोमवार को अपने परिवार के साथ रांची जिले के तमाड़ स्थित प्रसिद्ध मां सोलहभुजी दिउड़ी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।

आस्था का केंद्र बताया

पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत में बैद्यनाथ राम ने कहा, “यह हमारी आस्था का केंद्र है। हम लोग शुरू से यहां आते रहे हैं और जब भी अवसर मिलता है, मां का आशीर्वाद लेने जरूर आते हैं।” उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद मां के दरबार में आकर आशीर्वाद लेना उनके लिए विशेष महत्व रखता है।

जनता के विश्वास पर खरा उतरने का भरोसा

उन्होंने कहा कि जनता और पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। साथ ही राज्य के हित से जुड़े मुद्दों को राज्यसभा में मजबूती से उठाने का संकल्प दोहराया।

विधायक विकास मुंडा भी रहे मौजूद

इस अवसर पर तमाड़ के विधायक विकास कुमार मुंडा भी मौजूद रहे। झामुमो के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक भी मंदिर पहुंचे और बैद्यनाथ राम को जीत की बधाई दी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सांसद के मंदिर आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बुंडू डीएसपी ओम प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। तमाड़ थाना प्रभारी दुलाल कुमार महतो के साथ बड़ी संख्या में जवान मंदिर परिसर और आसपास मौजूद रहे, जिससे पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी।

यह दौरा राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद धार्मिक आस्था और जनसेवा के संकल्प को दर्शाने वाला माना जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30