Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

INDI गठबंधन का बिहार बंद: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा का तीखा हमला, उठाया सीमांचल में नए वोटरों का मुद्दा

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

PATNA : भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने बिहार में INDI गठबंधन द्वारा आयोजित बंद पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विपक्ष पर झूठ, भ्रम और भय की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस, आरजेडी और INDIA गठबंधन हर चुनाव से पहले जनता को गुमराह करने का काम करते हैं। ऋतुराज सिन्हा ने कहा 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कहा गया था कि यह देश का आख़िरी चुनाव होगा, संविधान खत्म हो जाएगा आरक्षण छिन जाएगा। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार शपथ लिए एक साल से ज़्यादा हो गया है संविधान वही है, संसद वही है और लोकतंत्र पूरी मजबूती से कायम है।

उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए 1930 के बाद पहली बार 2026 में जातीय जनगणना कराने का निर्णय लिया है, जो सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम है। भाजपा नेता ने सीमांचल क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही नए वोटरों की संख्या पर चिंता जताई। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से सीधा सवाल पूछते हुए कहा क्या आप सीमांचल में घुसपैठियों को वोटर बनाने की कोशिश कर रहे हैं? अगर हाँ तो यह न केवल लोकतंत्र के साथ धोखा है, बल्कि बिहार के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि भाजपा और बिहार की राष्ट्रवादी जनता किसी भी हाल में राज्य को अराजकता और तुष्टिकरण की राजनीति की ओर नहीं जाने देगी। उन्होंने कहा जब तक भाजपा है, बिहार को बंगाल नहीं बनने देंगे। यह राज्य विकास, कानून और संविधान की राह पर चलेगा न कि तुष्टिकरण और घुसपैठ की दिशा में।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930