मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से गूगल इंडिया प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, शिक्षा-स्वास्थ्य-कृषि और डिजिटल सहयोग पर चर्चा

Share

पटना, 10 जून: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बुधवार को नई दिल्ली स्थित बिहार भवन में गूगल इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट चंदू थोटा के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान बिहार में डिजिटल विकास, तकनीकी नवाचार तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

जीसीसी नीति-2026 की जानकारी, निवेश का न्योता

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को बिहार ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) नीति-2026 की जानकारी देते हुए गूगल को राज्य में अपना ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि बिहार तेजी से डिजिटल परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ रहा है और तकनीकी निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया जा रहा है।

शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि में तकनीक पर जोर

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे प्रमुख क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक और डिजिटल समाधान के उपयोग पर विशेष चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने माना कि तकनीकी सहयोग से जनसेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और विकास को नई गति मिल सकती है।

डिजिटल इकोसिस्टम मजबूत करने पर विचार

गूगल इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने भी बिहार में डिजिटल संभावनाओं और अवसंरचना विकास को लेकर सकारात्मक रुचि दिखाई। बैठक में डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत करने, नवाचार को बढ़ावा देने और युवाओं के लिए रोजगार व अवसर सृजित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

दीर्घकालिक साझेदारी पर सहमति

मुख्यमंत्री और गूगल इंडिया के प्रतिनिधियों ने बिहार के डिजिटल विकास को गति देने के लिए दीर्घकालिक और मजबूत साझेदारी की दिशा में कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

इस अवसर पर सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930