बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां

Share

पटना: बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला और नई पदस्थापन का आदेश जारी किया है। गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की अधिसूचना संख्या 7338, दिनांक 08 जून 2026 के तहत कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रमुख नियुक्तियां

  • पंकज कुमार राज को एससीआरबी (State Crime Records Bureau) का आईजी बनाया गया है। साथ ही उन्हें रेल आईजी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • एस. प्रेमलथा को मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का आईजी नियुक्त किया गया है।
  • संजय कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • सुधीर कुमार पोरिका को एससीआरबी का डीआईजी बनाया गया है।
  • प्रतीक्षारत कुमार गौतम को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-5, पटना का समादेष्टा नियुक्त किया गया है।
  • सुशांत कुमार सरोज को आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) का डीआईजी बनाया गया है। उनके पास यातायात डीआईजी का अतिरिक्त प्रभार भी बना रहेगा।
  • दीपक रंजन को अपराध अनुसंधान विभाग (CID) में डकैती निरोध डीआईजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • मनीष कुमार सिन्हा को अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस, आरा का समादेष्टा नियुक्त किया गया है।
  • अजय कुमार को विशेष सुरक्षा दल (SSD) का नया समादेष्टा बनाया गया है।

बिहार सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930