रांची के न्यू कॉलोनी में नौविवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस कर रही गहन जांच

Share

DESK : राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित न्यू कॉलोनी में एक नौविवाहिता अनु कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। करीब दो महीने पहले शादी हुई अनु की मौत ने परिवार में मातम और विवाद दोनों को जन्म दिया है। मृतका के मायके वाले ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं, जबकि ससुराल वाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं। मायके पक्ष का कहना है कि शादी में उन्होंने भारी खर्च किया था और बहन को खुशहाल जीवन की उम्मीद थी, लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद उनकी बहन की मौत हो गई।

परिवार के सदस्यों ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और जानलेवा दबाव देने का आरोप लगाया है। ससुराल पक्ष ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए बताया कि अनु ने कई प्रतियोगी परीक्षाएं दी थीं लेकिन असफल रहने के कारण उसने आत्महत्या की है, उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का दहेज उत्पीड़न का मामला नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर मौजूद है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के पीछे की असली वजह सामने आएगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30