मुहर्रम को लेकर मेदिनीनगर में फ्लैग मार्च, ड्रोन से निगरानी और सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतज़ाम

Share

PALAMU : आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। मेदिनीनगर शहर में जिला प्रशासन और पलामू पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च मेदिनीनगर थाना परिसर से शुरू होकर हॉपिटल चौक, सतार सेठ चौक, माली मोहल्ला समेत कई संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। फ्लैग मार्च में उपायुक्त समीरा एस., पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन, उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, एसडीपीओ, सीआरपीएफ, क्यूआरटी, एंटी रॉयट टीम समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों के जवान शामिल रहे। पूरे मार्ग पर ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से पैनी निगरानी रखी गई।

उपायुक्त समीरा एस. ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है और आमजन से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर कोई भी जानकारी साझा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर परिस्थिति में लोगों के साथ है। पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने जानकारी दी कि 4 जुलाई से ही जिले के सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं। बिहार सीमा से सटे हरिहरगंज थाना क्षेत्र में औरंगाबाद पुलिस के साथ संयुक्त फ्लैग मार्च और बैठक का आयोजन भी किया गया है। उन्होंने लोगों से पर्व को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की तुरंत जानकारी कंट्रोल रूम या नजदीकी पुलिस पदाधिकारी को देने का आग्रह किया।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम:

संवेदनशील इलाकों में विशेष गश्ती

ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

फ्लैग मार्च और मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल सक्रिय

कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी

एंटी रॉयट और क्यूआरटी टीमें तैनात

चिकित्सा, पानी, बिजली और सफाई की मुकम्मल व्यवस्था

प्रशासन ने सभी अखाड़ा समितियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से समन्वय और सहयोग की अपील की है, ताकि मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30