Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पूर्णिया के प्रसादपुर में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर हमला, चौकीदार के गर्दन में लगा तीर, कई पुलिसकर्मी घायल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

–सात आरोपित गिरफ्तार

पूर्णिया, 02 जून । पूर्णिया जिले के चम्पानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजा प्रसादपुर में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम पर हमला कर दिया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों द्वारा किए गए तीर-धनुष और ईंट-पत्थरों के हमले में एक ग्रामीण पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची थी टीम

जानकारी के अनुसार, के नगर अंचल के मौजा प्रसादपुर स्थित खाता संख्या 67, खेसरा संख्या 181 और 11.28 एकड़ रकबे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही थी।

बताया गया कि उक्त भूमि पर मरंगा थाना क्षेत्र के विक्रमपट्टी कवैया निवासी सुधीर ऋषि का मालिकाना हक है, जबकि स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों द्वारा उस पर अवैध कब्जा कर लिया गया था। कोर्ट और प्रशासनिक आदेश के बाद अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष टीम गठित की गई थी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

शांतिपूर्ण कार्रवाई के दौरान अचानक हमला

सोमवार को प्रतिनियुक्त कार्यपालक दंडाधिकारी अभय राज, अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार और प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद के नेतृत्व में महिला और पुरुष पुलिस बल की टीम मौके पर पहुंची थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रशासनिक टीम शांतिपूर्ण ढंग से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया में जुटी थी। इसी दौरान विरोध कर रहे लोगों ने अचानक हमला बोल दिया। देखते ही देखते दर्जनों लोग तीर-धनुष, भाला, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों के साथ पुलिस बल पर टूट पड़े।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

चौकीदार की गर्दन में धंसा तीर

हमले के दौरान चम्पानगर थाना में पदस्थापित ग्रामीण पुलिस (चौकीदार) शंकर पासवान के गर्दन में तीर लग गया। गंभीर रूप से घायल शंकर पासवान को तत्काल श्रीनगर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल पूर्णिया रेफर कर दिया गया।

इसके अलावा कई अन्य पुलिसकर्मी भी तीर और पत्थर लगने से घायल हुए हैं।

सात आरोपित गिरफ्तार

हमले के बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए उपद्रवियों को खदेड़ा और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

भारी तनाव के बीच प्रशासन ने अतिक्रमित भूमि की घेराबंदी कर उसे अपने नियंत्रण में ले लिया।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर रही है और हमले में शामिल अन्य फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

यह घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है, जिसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930