Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार, 35 मंत्रियों ने ली शपथ, सीएम शुभेंदु अधिकारी की टीम हुई मजबूत

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में नवनिर्वाचित सरकार का सोमवार को पहला बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आर.एन. रवि ने 35 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस विस्तार के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्रियों की कुल संख्या बढ़कर 41 हो गई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मंत्रिमंडल में संतुलन का प्रयास

मंत्रिमंडल विस्तार में 13 नेताओं को कैबिनेट मंत्री, तीन को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 19 को राज्य मंत्री बनाया गया है। इसमें संगठनात्मक संतुलन, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और विभिन्न सामाजिक वर्गों को प्राथमिकता दी गई है। खासकर उत्तर बंगाल के विधायकों को अधिक प्रतिनिधित्व मिला है।

कैबिनेट मंत्री

कैबिनेट मंत्री बनाए गए प्रमुख नेताओं में शामिल हैं:
दीपक बर्मन, तापस राय, डॉ. शंकर घोष, मनोज कुमार उरांव, अर्जुन सिंह, गौरी शंकर घोष, स्वपन दासगुप्ता, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, कल्याण चक्रवर्ती, अजय पोद्दार, शारद्वत मुखर्जी, दुध कुमार मंडल और अनुप कुमार दास।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्य मंत्री बनाए गए तीन विधायक हैं:
डॉ. इंद्रनील खान, मालती रावा राय और राजेश महतो।

राज्य मंत्री

राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में जुएल मुर्मू, हरे कृष्ण बेरा, आनंदमय बर्मन, अशोक डिंडा, नदियार चांद बाउड़ी, विशाल लामा, शांतनु प्रमाणिक, मौमिता विश्वास मिश्रा, उमेश राय, पूर्णिमा चक्रवर्ती, कौशिक चौधरी, भास्कर भट्टाचार्य, दिवाकर घरामी, अमिया किस्कू, कलिता माझी, गर्गी दास घोष, विराज विश्वास, दीपंकर जाना और सुमना सरकार शामिल हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

समारोह में दिखी पारंपरिक झलक

शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् और राष्ट्रीय गान के साथ हुई। अधिकांश नेता पारंपरिक बंगाली परिधान धोती-कुर्ता में नजर आए। कई मंत्री अपने परिवार के साथ समारोह में पहुंचे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के अलावा केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य और मंत्री अग्निमित्रा पाल सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

जल्द होगा विभागों का आवंटन

सूत्रों के अनुसार, मंत्रियों के बीच विभागों का अंतिम आवंटन जल्द किया जाएगा। शपथ के बाद सभी मंत्री नवान्न पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित की गई।

पहले हो चुका है शपथ ग्रहण

गौरतलब है कि 09 मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ पांच मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की थी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930