ब्रेकिंग : रांची एयरपोर्ट पर इबोला को लेकर हाई अलर्ट

Share

रांची :Birsa Munda Airport पर अफ्रीकी देशों में बढ़ते इबोला वायरस के खतरे को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है।

अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों की अब विशेष स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इसके लिए एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग स्थित आगमन हॉल में विशेष जांच कक्ष बनाया गया है।

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टर्मिनल भवन के बाहर एम्बुलेंस भी तैनात रहेगी। वहीं जिन यात्रियों में इबोला के संदिग्ध लक्षण पाए जाएंगे, उन्हें 21 दिनों तक क्वारन्टीन में रखा जाएगा।

इसको लेकर सिविल सर्जन प्रभात कुमार ने एयरपोर्ट प्रबंधन, विभिन्न एयरलाइंस के अधिकारियों-कर्मचारियों और CISF जवानों के साथ बैठक की। बैठक में इबोला संक्रमण से बचाव और सुरक्षा उपायों पर विस्तृत चर्चा हुई।

सिविल सर्जन ने बताया कि अफ्रीकी देशों कोंबो, युगांडा और सूडान में इस बीमारी के लक्षण सामने आए हैं, जिसके बाद एहतियात के तौर पर रांची एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ाई गई है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031