देवघर के 48वें उपायुक्त बने सौरभ कुमार भुवानिया, पदभार ग्रहण के बाद बोले नए डीसी- श्रावणी मेला पहली प्राथमिकता

Share

देवघर जिले के 48वें उपायुक्त के रूप में सौरभ कुमार भुवानिया ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से कार्यभार संभाला।

श्रावणी मेला-2026 रहेगा पहली प्राथमिकता

पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में नए उपायुक्त ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला-2026 का भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी होगी।

“श्रद्धालु सुखद अनुभव लेकर लौटें”

सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि कांवर यात्रा के बाद श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम से सुखद अनुभव लेकर अपने घर लौटें, इसके लिए हर स्तर पर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे राज्य सरकार की छवि और गरिमा को भी मजबूती मिलेगी।

समन्वय और सकारात्मक प्रशासन पर जोर

उपायुक्त ने कहा कि आम लोगों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया, अधिकारियों और अन्य सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सकारात्मक प्रशासनिक माहौल में कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प

उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। साथ ही सभी योजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर लागू करने का प्रयास किया जाएगा ताकि योग्य लाभुकों को सीधा लाभ मिल सके।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31