Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

लोहरदगा में सनसनीखेज वारदात, बेटे ने कुदाल से की पिता और पत्नी की हत्या, तीन साल की बेटी पर भी जानलेवा हमला

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र स्थित सेंगरा टोली गांव में सोमवार तड़के दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने अपने ही पिता और पत्नी की कुदाल से हमला कर हत्या कर दी, जबकि अपनी तीन वर्षीय बेटी पर भी जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मौके पर हुई पिता और पत्नी की मौत

पुलिस के अनुसार आरोपित संदीप उरांव (35) ने घर में रखी कुदाल से अपने पिता सुरेंद्र उरांव (60) और पत्नी सुजीता उरांव (27) पर हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया

वारदात के दौरान आरोपित ने अपनी तीन वर्षीय बेटी रियांशी पर भी हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित संदीप उरांव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वजहों की जांच की जा रही है।

गांव में शोक और दहशत का माहौल

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और भय का माहौल है। स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और गांव में मातम पसरा हुआ है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031